• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

शारीरिक दक्षता परीक्षा रद, अभ्यर्थियों ने डीआरएम कार्यालय घेरा, रतलाम में रेलवे मैदान पर जलभराव से परेशानी

रेलवे में (ग्रुप डी) भर्ती के लिए रेलवे खेल मैदान पर चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। रेलवे ग्राउंड की तैयारियां अधूरी रहने औ...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 08:12:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 08:12:21 PM (IST)
शारीरिक दक्षता परीक्षा रद, अभ्यर्थियों ने डीआरएम कार्यालय घेरा, रतलाम में रेलवे मैदान पर जलभराव से परेशानी
डीआरएम कार्यालय गेट पर जमा अभ्यर्थी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रेलवे में भर्ती के लिए खेल मैदान पर चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई
  2. रेलवे ग्राउंड की तैयारियां अधूरी रहने और वर्षा के बाद मैदान में पानी भरने से नहीं हो सकी परीक्षा
  3. परीक्षा देने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे अभ्यर्थी इससे नाराज हो गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : रेलवे में (ग्रुप डी) भर्ती के लिए रेलवे खेल मैदान पर चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। रेलवे ग्राउंड की तैयारियां अधूरी रहने और वर्षा के बाद मैदान में पानी भरने से 4 और 5 सितंबर को निर्धारित शारीरिक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।

परीक्षा देने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे अभ्यर्थी इससे नाराज हो गए और शनिवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। परीक्षा के लिए झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों से अभ्यर्थी रतलाम पहुंचे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा स्थगित होने से उन्हें शहर में अतिरिक्त दिनों तक ठहरना पड़ रहा है। इससे होटल, भोजन और अन्य खर्च बढ़ रहे हैं।


गेट पर धरना, सुरक्षा बलों की तैनाती

शनिवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डीआरएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और मुख्य द्वार पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए। अभ्यर्थी जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे बातचीत और परीक्षा को लेकर स्पष्ट निर्णय की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक मंडल स्तर का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभ्यर्थियों से चर्चा के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने युवाओं से बातचीत कर स्थिति समझाने का प्रयास किया।

मैदान की स्थिति पर उठे सवाल

naidunia_image

वर्षा के चलते खराब हुआ रेलवे खेल मैदान। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

अभ्यर्थियों ने रेलवे ग्राउंड की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि मैदान में काली मिट्टी डाली गई है, जबकि कई हिस्सों में घास उगी हुई है। वर्षा के बाद मैदान की स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते दौड़ एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां कराना मुश्किल हो गया।

कानपुर निवासी मनीष शर्मा और सवाई माधोपुर निवासी विजय सिंह गुर्जर सहित अन्य अभ्यर्थियों ने मांग की कि मैदान को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय देकर दोबारा परीक्षा के लिए बुलाया जाए। शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा करीब एक माह बाद आयोजित की जाए, ताकि मैदान को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा सके।

अभ्यर्थियों के लिए नई तारीख दो दिन बाद की

निरस्त परीक्षा के लिए रेलवे ने फिलहाल नया कार्यक्रम जारी किया है। 4 सितंबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 6 सितंबर की सुबह बुलाया गया है, जबकि 5 सितंबर की परीक्षा में शामिल होने वालों को 6 सितंबर की शाम परीक्षा देने की सूचना दी गई है। इसके बाद बचे हुए अभ्यर्थियों को बाद की तारीख में बुलाए जाने की बात सामने आई है।

अब तक 9837 अभ्यर्थी प्रक्रिया में

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रतलाम में कुल 9837 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। 1 और 2 सितंबर को करीब 3200 अभ्यर्थियों की प्रक्रिया हुई। इनमें लगभग 1900 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि करीब 900 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद 4 और 5 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा वर्षा और मैदान की स्थिति के कारण निरस्त करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- DAVV Indore : 208 नकलचियों की परीक्षा रद, 160 का एक-एक पेपर निरस्त