• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में कलेक्टर का फोटो लगाकर फर्जी व्हॉट्सएप नंबर से कई लोगों को भेजे मैसेज

कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर 639615402077 से कई लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। य...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 07:29:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 07:38:02 PM (IST)
रतलाम में कलेक्टर का फोटो लगाकर फर्जी व्हॉट्सएप नंबर से कई लोगों को भेजे मैसेज
रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पैसों की मांग होने पर न करें लेन-देन, कलेक्टर ने दी जानकारी
  2. यह मोबाइल नंबर कलेक्टर अजय कटेसरिया का अधिकृत नंबर नहीं है
  3. व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या राशि साझा नहीं करें

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर 639615402077 से कई लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। यह मोबाइल नंबर कलेक्टर अजय कटेसरिया का अधिकृत नंबर नहीं है।

कलेक्टर ने नागरिकों तथा जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि उक्त नंबर अथवा किसी अन्य अनधिकृत नंबर से उनके नाम, फोटो या पद का उपयोग करते हुए कोई संदेश प्राप्त हो तो उस पर विश्वास नहीं करें। इस नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश, काल या पैसों की मांग पर प्रतिक्रिया नहीं दें तथा बैंक खाते, यूपीआई या किसी अन्य माध्यम से राशि का भुगतान नहीं करें।


साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और फोटो का उपयोग कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या राशि साझा नहीं करें।

यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है तो वह सतर्क रहते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दे तथा साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल उचित साइबर शिकायत दर्ज कराएं। रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सऐप नंबर से अधिकारियों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी समेत कई अधिकारियों के मोबाइल पर विदेशी नंबर से मैसेज भेजे गए।

मैसेज जिस नंबर 639615402077 से भेजे गए, उस पर कलेक्टर अजय कटेसरिया की रतलाम वाली फोटो लगी है। नंबर पर फिलीपिंस का नाम भी दिखाई दे रहा है। मैसेज की जानकारी कलेक्टर को दी गई तो पता चला कि यह उनका अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पैसों की मांग कर धोखाधड़ी की आशंका

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिले के नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि कलेक्टर के नाम, फोटो या पद का इस्तेमाल कर किसी अनजान नंबर से मैसेज आए तो उस पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मैसेज के जरिए पैसों की मांग या किसी अन्य तरह की धोखाधड़ी की जा सकती है।

बैंक और UPI की जानकारी न दें

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 639615402077 उनका अधिकृत नंबर नहीं है। इस नंबर से कोई मैसेज या कॉल आए या पैसों की मांग की जाए तो कोई प्रतिक्रिया न दें। उन्होंने लोगों से बैंक खाते, UPI या किसी अन्य माध्यम से राशि का भुगतान नहीं करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल गुम होते ही खाते से उड़ गए 5.12 लाख, यूपीआई से कई बार निकाली रकम; दुर्ग में साइबर ठगी का मामला