
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। यात्रियों की सुविधा व ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंडल से होकर मदार-बांद्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल वन वे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 09631 मदार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 15 मई को सुबह 10.15 बजे मदार से चलकर चितौड़गढ़ (2.00/2.05), मंदसौर (3.29/3.31), रतलाम जंक्शन (5.30/5.40) होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर व जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।ट्रेनों के ठहराव, समय व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in व रेलवन एप पर ले सकते हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तथा स्टेशन यार्ड मे निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 19 व 26 मई को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
21 व 28 मई को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 21 व 28 मई को वलसाड से चलने वाली 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। 17 व 24 मई को पुरी से चलने वाली 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in व रेलवन एप पर ले सकते हैं।