• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित उतारा

गुरुवार सुबह करीब 9: 30 बजे हुई इस घटना के कारण अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। ...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:59:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 10:59:25 AM (IST)
रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित उतारा
रतलाम में ट्रेन में निकला धुआं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. धुआं उठते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया
  2. स्थिति को देखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया
  3. रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया

नईदुनिया प्रतिनिधि रतलाम। इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को गुरुवार को आलोट से पहले लूनी रिछा के पास उस समय इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा, जब ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के समीप से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं उठते ही कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

स्थिति को देखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से कोच के पहिए के पास लगी आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर यात्री ट्रैक के दूसरी ओर जाकर खड़े हो गए।


गुरुवार सुबह करीब 9: 30 बजे हुई इस घटना के कारण अप लाइन पर आने वाली अवध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके बाद इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस को जोधपुर के लिए रवाना भी कर दिया गया।

आग लगने के बाद जैसे ही ट्रेन के जनरल कोच के पहिए से धुआं निकलता दिखाई दिया, वैसे ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। सतर्कता बरतते हुए यात्रियों को तत्काल ट्रेन से नीचे उतरने को कहा गया और उन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

आग लगने और धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे अपना-अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरने लगे और अपने साथ के लोगों को उतारने लगे। महिलाओं और बच्चों को भी तत्काल उतारा गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्र की मदद से कोच के पहिए के पास लगी आग को बुझाया। बतौर सावधानी यात्रियों को ट्रैक के दूसरी ओर जाकर खड़े होने के निर्देश दिए गए। वहीं इस दौरान ट्रैक पर आने-जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे कुछ देर तक रेल यातायात पर असर पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

'आग' की झूठी अफवाह और उजड़ गया संसार! बेटे को ट्रेन से उतारने चढ़ा पिता, आंखों के सामने कट गईं पत्नी और मासूम