• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

MP के लोगों के लिए खुशखबरी... कल से फिर दौड़ेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, सिर्फ ₹20 में करें सुहाना सफर, जानें पूरा शेड्यूल

Indian Railways: शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलने वाली पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन के माध्यम से यात्री मालवा की प्राकृतिक वादियों का आनंद उठा स...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 06:50:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 06:56:50 PM (IST)
MP के लोगों के लिए खुशखबरी... कल से फिर दौड़ेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, सिर्फ ₹20 में करें सुहाना सफर, जानें पूरा शेड्यूल
Indian Railways: 22 अगस्त से पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सेवा फिर शुरू हो रही है

HighLights

  1. सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार, रविवार चलेगी ट्रेन
  2. ट्रेन में 2 एसी और 4 नॉन-एसी कोच रहेंगे
  3. AC का किराया ₹265 और नॉन-एसी किराया ₹20 तय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन (Patalpani Kalakund Heritage Train) का संचालन 22 अगस्त से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।

ट्रेन की समय-सारणी और रूट (Patalpani Kalakund Heritage Train Time Table)

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह 11:05 बजे पातालपानी से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 52966 कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन दोपहर 3:34 बजे कालाकुंड से चलकर शाम 4:30 बजे पातालपानी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पर्यटक मालवा के प्राकृतिक सौंदर्य, घाटियों और पहाड़ियों के नयनाभिराम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे।


कोच और किराया (MP Heritage Train Fare)

ट्रेन में कुल 6 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 एसी चेयरकार (सी-1, सी-2) तथा 4 नॉन-एसी चेयरकार कोच (डी-1, डी-2, डी-3 एवं एक अन्य) शामिल हैं। दोनों दिशाओं के लिए पृथक-पृथक टिकट लेना अनिवार्य होगा। प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया एसी चेयरकार के लिए 265 रुपये और नॉन-एसी के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है।

बुकिंग सुविधा (Ticket Booking facility)

ट्रेन की अग्रिम बुकिंग पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन की उम्मीद है।