• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में गंदे नाले से सब्जियां धोकर बेच रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो निकला GST विभाग का कर्मचारी

रतलाम में गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोने वाला व्यक्ति जीएसटी विभाग का यूडीसी निकला। विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की जांच शुरू कर दी।

By narendra joshiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 08:39:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 08:39:57 PM (IST)
रतलाम में गंदे नाले से सब्जियां धोकर बेच रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो निकला GST विभाग का कर्मचारी
नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला जीएसटी क्लर्क। (नईदुनिया)

HighLights

  1. गंदे नाले से सब्जियां धोने का वीडियो वायरल हुआ।
  2. सब्जी विक्रेता जीएसटी विभाग का यूडीसी कर्मचारी निकला।
  3. विभाग ने कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। डाट की पुल क्षेत्र में गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह सामान्य सब्जी विक्रेता नहीं बल्कि वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वृत 1 यूडीसी (अपर डिवीजन क्लर्क) के पद पर पदस्थ सरकारी कर्मचारी सरदार झोडिया है। मामले के सामने आने के बाद विभाग ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये है पूरा मामला

  • जानकारी के अनुसार, सरदार झोडिया मूल रूप से नीमच जिले के नयागांव का निवासी है और लंबे समय से वाणिज्यिक कर विभाग के सर्कल-1 में पदस्थ है। आरोप है कि वह कार्यालयीन समय में ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर डाट की पुल क्षेत्र में सब्जी बेचने का काम करता था।

  • सोमवार को उसका गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोने का वीडियो सामने आने के बाद उसकी पहचान उजागर हुई। इसके बाद से वह दो दिनों से अपनी दुकान पर भी दिखाई नहीं दिया।
  • विभागीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज

    • मामले की पड़ताल के दौरान विभाग के गीता मंदिर रोड स्थित कार्यालय में उसके नाम की उपस्थिति दर्ज होने की जानकारी मिली, हालांकि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरदार झोडिया का यह पहला विवाद नहीं है। कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के कारण उसे पहले भी विभागीय चार्जशीट दी जा चुकी है।
    • अब जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मामले और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों के बाद विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। झोड़िया के गत दो दिनों से आकस्मिक अवकाश पर होने की बात भी कही गई है।
    • नोटिस के जवाब के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस जगह वह सब्जी बेचता, वह इलाका रेलवे कॉलोनी का है। बड़ी संख्या में लोग यहां से निकलते समय सब्जी की खरीदी करते हैं। ऐसे में गंदे पानी से सब्जी धोकर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    ये खबर भी पढ़ें- गला दबाया, मुंह में हाथ ठूंसा, मोबाइल छीना... कोर्ट में सेल्स गर्ल ने बयां की वारदात, पुलिस पर उठे सवाल