• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में बीमार तेंदुए को पकड़ा, उपचार के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों पर हमले का वीडियो भी आया

बाजना थाना क्षेत्र के मानपुरा के जंगल में रविवार सुबह गंभीर रूप से बीमार मिले तेंदुए की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टी...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 09:43:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 09:43:21 PM (IST)
रतलाम में बीमार तेंदुए को पकड़ा, उपचार के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों पर हमले का वीडियो भी आया
ग्रामीणों के पीछे भागता हुआ तेंदुआ। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
  2. तेंदुए को उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया
  3. मानपुरा के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को अचेत और गंभीर हालत में देखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम, बाजना : बाजना थाना क्षेत्र के मानपुरा के जंगल में रविवार सुबह गंभीर रूप से बीमार मिले तेंदुए की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम पंचायत मानपुरा के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को अचेत और गंभीर हालत में देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। तेंदुए की हालत नाजुक देखकर उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


naidunia_image

बीमार तेंदुए के आसपास ग्रामीणों की भीड़ और कुछ लोगों द्वारा उसे पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेंदुए द्वारा ग्रामीणों की ओर हमला करने का प्रयास करते हुए दिख रहा है। मौके पर वन विभाग का अमला भी नजर आ रहा है। वन विभाग अब वीडियो और मौके की परिस्थितियों की भी जांच कर रहा है।

मौत के बाद मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। कुंदनपुर परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर निमिष जैन ने बताया कि तेंदुआ शनिवार से क्षेत्र में देखा गया था। बीमार होने के कारण उसे कुछ दिख भी नहीं रहा था। रविवार को सूचना मिलने पर टीम पहुंची थी। उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल थी और शरीर पर कोई घाव नहीं था।

दो दिन पहले बकरियों पर किया था हमला

बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में शुक्रवार रात भी तेंदुए की गतिविधि सामने आई थी। ग्राम पंचायत लालपुरा के मानपुरा/कुवारी माता क्षेत्र के टीमरू फलिया में भेरू पुत्र रजिया कटारा के घर के पास बंधी दो बकरियों पर रात करीब 1 बजे तेंदुए ने हमला किया था। इसमें एक बकरी घायल हो गई, जबकि दूसरी बकरी को तेंदुआ अपने साथ ले गया। हालांकि वन विभाग के अधिकारी इसे अन्य वन्य जीव द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आलीराजपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू