रतलाम में मोमो सेंटर पर 'गदर'... छात्रा को घूरा तो चले लात-घूंसे और लाठियां, लड़कों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार रात एक मोमोज की दुकान के सामने लड़की को घूरकर देखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 10:36:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 10:36:35 PM (IST)
रतलाम में मोमो सेंटर पर 'गदर'HighLights
- छात्रा को घूरने की बात पर मोमोज शॉप के बाहर भिड़े दो पक्ष
- 20 से ज्यादा छात्र मौके पर जुटे, लाठियों और घूंसों से हुई मारपीट
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, दोनों पक्ष अब थाने में
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार रात एक मोमोज की दुकान के सामने लड़की को घूरकर देखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लात-घूंसे और लाठियां चलने लगीं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
देखते ही देखते लाठी-डंडों में बदला
जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे बंजली स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज की एक छात्रा अपने सहपाठी के साथ फास्ट फूड की दुकान पर मोमोज खा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े कुछ युवकों पर छात्रा को घूरकर देखने का आरोप लगा। इस बात को लेकर छात्रा के साथी और अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बताया जा रहा है कि कॉलेज की ओर से करीब 15-20 युवक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठियों और हाथ में आई वस्तुओं से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं तथा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में युवती को 'बच्चा चोर' बताकर सरेराह पीटा, भीड़ के सामने गिड़गिड़ाती रही पर किसी ने नहीं सुनी पुकार