• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • रीवा

    रीवा के पर्यटक स्थल पुर्वा फाॅल में मारपीट, 5 युवकों को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

    वायरल वीडियों में एक युवक को जमीन में पटककर आरोपी युवक घसीटते और पीटते भी नजर आ रहे हैं।

    By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
    Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 02:33:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 02:33:19 PM (IST)
    • Join करें
    रीवा के पर्यटक स्थल पुर्वा फाॅल में मारपीट, 5 युवकों को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
    मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    HighLights

    1. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है
    2. विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया
    3. पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू की

    नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पुर्वा फाॅल में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है।वीडियों में 5 युवक मिलकर दो युवकों को घेरकर पीटते नजर आ रहे है।

    आरोपी और पीड़ित पक्ष घूमने पहुंचे थे

    यहां आरोपी और पीड़ित पक्ष घूमने पहुंचे थे, जहां पुरानी रंजिश में 5 युवकों ने दो युवकों को घेर लिया और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की।

    पुरानी रंजिश के चलते मारपीट

    फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी जिसके चलते मारपीट की यह घटना हुई है।

    विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप

    दोनों पक्ष घूमने के लिये पुर्वा फाॅल पहुंचे थे, जहां उनका आमना सामना हो गया। पहले मामूली नोकझोंक और गाली गलौज से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप धारण कर लिया। यहां एक पक्ष से 5 लोग दो युवकों पर भारी पड़ गए और जमकर मारपीट की गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया

    घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं मानें और मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित रही है।वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मारपीट की इस घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


    दोनों पक्ष एक दूसरे से पूर्व से परिचित हैं

    स्थानीय लोगों की मानें में दोनों पक्ष एक दूसरे से पूर्व से परिचित हैं और उनके बीच रंजिश के चलते तनातनी चल रही थी। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और वायरल वडियो की मदद से मारपीट करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सिवनी में स्कूल दीवार से टकराई कार, गाय बचाने के प्रयास में लगी आग, ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाला