• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • रीवा

    रीवा के गोविंदगढ़ में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा एक साल का बच्‍चा, पुलिस ने बचाई जान

    बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। गड्ढा बेहद संकरा होने के कारण कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। बच्चे के रोने की आवाज लगातार आ रही थी।

    By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
    Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 11:17:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 12:02:55 PM (IST)
    • Join करें
    रीवा के गोविंदगढ़ में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा एक साल का बच्‍चा, पुलिस ने बचाई जान
    घबराए परिजनों ने तुरंत डायल 112 और गोविंदगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।सौजन्‍य पुलिस

    HighLights

    1. सक्रियता से मासूम को पुलिस ने बचाया
    2. गांव वालों के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू
    3. इलाके में गोविंदगढ़ पुलिस की तारीफ हो रही

    नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक साल के मासूम की जान बच गई। खेलते-खेलते घर में पिलर के लिए खोदे गए 10 फीट गहरे और सिर्फ 1 फीट चौड़े गड्ढे में गिरे बच्चे को पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में गोविंदगढ़ पुलिस की तारीफ हो रही है।

    खेलते-खेलते हुआ हादसा

    घटना ग्राम चुआ के महाजन टोला की है। यहां रहने वाले बाबू केवट का 1 साल का बेटा शिवेंद्र केवट घर के आंगन में खेल रहा था। घर में पिलर डालने के लिए 10 फीट गहरा और करीब 1 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते शिवेंद्र अचानक उसी गड्ढे में जा गिरा। घबराए परिजनों ने तुरंत डायल 112 और गोविंदगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।


    पुलिस ने गांव वालों के साथ शुरू किया रेस्क्यू

    naidunia_image

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंदगढ़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया। गड्ढा सीधा और सिर्फ 1 फीट चौड़ा था, इसलिए जेसीबी से खुदाई करना खतरनाक था। मिट्टी धंसने से बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।

    बगल से नया गड्ढा खोदने का फैसला लिया

    पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बगल से नया गड्ढा खोदने का फैसला लिया। पुलिस जवानों और गांव के युवाओं ने फावड़े और कुदाल से खुदाई शुरू की। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बगल से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। इसके बाद पुलिस के एक जवान ने बेहद सावधानी से बच्चे तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

    naidunia_image

    बच्चा पूरी तरह सुरक्षित, परिजनों ने कहा-धन्यवाद

    गड्ढे से निकालते ही बच्चे को पानी पिलाया गया और प्राथमिक जांच की गई। गनीमत रही कि शिवेंद्र को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसे मामूली खरोंच आई थीं। पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर बच्चे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

    डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ बताया

    बच्चे के सकुशल बाहर आने पर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। शिवेंद्र के पिता बाबू केवट ने कहा, पुलिस और गांव वाले देवता बनकर आए। अगर 10 मिनट भी देर हो जाती तो अनहोनी हो सकती थी। गोविंदगढ़ थाना पुलिस का हम जिंदगी भर एहसान नहीं भूलेंगे।

    एसपी ने दी टीम को शाबाशी

    घटना की जानकारी लगते ही एसपी गुरुकरण सिंह ने गोविंदगढ़ थाना टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला काम जनता की जान बचाना है। गोविंदगढ़ पुलिस ने जिस सूझबूझ और तेजी से काम किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

    खुले गड्ढे न छोड़ें

    इस घटना के बाद गोविंदगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों में निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को खुला न छोड़ें। उन्हें तुरंत ढंक दें या चारों तरफ घेराबंदी कर दें। छोटे बच्चों पर खास नजर रखें। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।गांव के सरपंच ने भी माना कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस की तत्परता से आज एक घर का चिराग बुझने से बच गया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्नि हादसे की आंच से निगम की टूटी नींद, होटल-अस्पताल से तलब की फायर ऑडिट रिपोर्ट