
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सोन नदी के भंवरसेन घाट पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने मंगलवार को 24 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीन और लापता लोगों के शव बरामद किए।
कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।उन्होंने रेस्क्यू अभियान की निगरानी की और स्वजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
सोमवार यानी पहले दिन रेस्क्यू ज्योति सेन 24 वर्ष का शव बरामद हो गया था। मंगलवार को सुभि सेन 15 वर्ष और नीलू बैस 22 वर्ष शामिल हैं, जो सभी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के निवासी थे। चौथे मृतक लखन केवट 26 घोगटपुर, जिला राजगढ़ का शव मिला है।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब मैहर जिले से आए युवक-युवतियों का एक समूह सोन नदी के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। नहाने के दौरान चार लोग गहरे पानी और भंवर की चपेट में आ गए।
सोमवार को एक युवती का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी में मिला था, जबकि तीन अन्य लापता थे। तीन के शव मंगलवार को घटनास्थल के पास ही मिले हैं। दरअसल यह स्थान काफी गहरा था।
मंगलवार को एसडीआरएफ द्वारा शेष तीनों शवों के बरामद होने के साथ ही रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया। पीएम के शव स्वजन को सौंप दिया है। बारिश के मौसम में नदी में नहाने के लिए गहरे पानी में नहीं जाएं।
शेषमणि मिश्रा, चौकी प्रभारी पिपरांव
यह भी पढ़ें- Jabalpur Cruise Accident : हादसे से लिया बड़ा सबक, अब लहरों की भी होगी कानूनी जांच