• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस उठाकर ले गई थाने, फिर PSO के साथ भेजा घर, मंत्रालय के सामने दे रहे थे धरना

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने उठा लिया है। विधायक कल्पना मामले को लेकर मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उ...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 01:47:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 02:41:11 PM (IST)
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस उठाकर ले गई थाने, फिर PSO के साथ भेजा घर, मंत्रालय के सामने दे रहे थे धरना
मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने उठाया

HighLights

  1. सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने उठाया
  2. कल्पना मिश्रा मामले में मंत्रालय के सामने दिया था धरना
  3. पुलिस ने विधायक को पीएसओ के साथ घर भेजा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने उठा लिया है। विधायक कल्पना मामले को लेकर मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठा लिया। जानकारी के अनुसार विधायक अभय मिश्रा कल्पना को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे।

गिरफ्तारी से समर्थकों में फैला आक्रोश

इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठा लिया और बाद में पीएसओ के साथ में घर भेजा गया है। विधायक को पुलिस द्वारा उठाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। समर्थकों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में अजब चोरी! नर्सिंग ऑफिसर की स्कूटी हुई चोर, 10 दिन बाद आए चालान में खाकी वर्दी में स्कूटी चलाते दिखी महिला

घटनाक्रम का वीडियो भी आया सामने

वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के मंत्रालय के सामने धरना देने के कारण कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस विधायक को उठाकर ले जाती नजर आ रही है।

विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हिरासत में लिया गया है। इनको पीएसओ के साथ में घर भेजा गया है।- थाना प्रभारी एमपी नगर जयहिंद शर्मा।