
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खोखरा के ग्राम खोखरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का आयोजन किया गया। बालिका माधवी साकेत ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किया। उस
माधवी के संदेश से प्रभावित होकर कलेक्टर ने मंच से ही अपनी कलाई घड़ी उतारकर उसे उपहार स्वरूप भेंट की तथा उसकी सराहना की। इसके बाद कलेक्टर ने माधवी साकेत के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस दौरान माधवी ने पौधे के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वीकार की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन की निरंतर आवश्यकता है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को और अधिक प्रभावी ढंग से विकसित किया जा सकता है।
पेंटिंग एवं ड्राइंग गतिविधियों में बच्चों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पेड़ों, स्वच्छ जल, नदियों, जल संरक्षण, जैव विविधता एवं हरित पर्यावरण के महत्व को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कलाकृतियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पर्यावरण संबंधी कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर विकास मिश्रा अध्यक्ष, उपखंड अधिकारी कुसमी शैलेश द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्नि हादसे की आंच से निगम की टूटी नींद, होटल-अस्पताल से तलब की फायर ऑडिट रिपोर्ट