• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

पिता की मौत के बाद मां की पेंशन के लिए भटकता रहा बेटा, रीवा में घूस मांगने वाला अमीन रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग त्योंथर के अमीन रामबरण मिश्रा को पेंशन प्रकरण बनाने के बदले 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

By Shyam MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 06:10:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 06:10:07 PM (IST)
पिता की मौत के बाद मां की पेंशन के लिए भटकता रहा बेटा,  रीवा में घूस मांगने वाला अमीन रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पेंशन प्रकरण में रिश्वत लेते अमीन को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

HighLights

  1. पेंशन प्रकरण में मांगी गई रिश्वत
  2. पहले 9 हजार रुपये ले चुका था
  3. लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर लोकायुक्त रीवा ने रविवार को जल संसाधन विभाग त्योंथर में पदस्थ अमीन रामबरण मिश्रा को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पेंशन प्रकरण तैयार करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था।

पिता की मृत्यु के बाद पेंशन प्रकरण के लिए मांगी गई रिश्वत

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोनू नापित (27), निवासी ग्राम चुनरी, पोस्ट सोहागी, तहसील त्योंथर ने 24 जुलाई 2026 को एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता स्वर्गीय रामसुचित नापित जल संसाधन विभाग, उप संभाग त्योंथर में चौकीदार थे।


24 मार्च 2026 को सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बाद माता की पेंशन का प्रकरण तैयार कराने के लिए विभाग के बड़े बाबू रामबरण मिश्रा से संपर्क किया गया।

सत्यापन के बाद बनाई गई ट्रैप टीम

शिकायत के अनुसार आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और 7 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसी दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये और ले लिए तथा शेष 3 हजार रुपये की मांग की।

डीआईजी मनोज सिंह और एसपी योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में 26 जुलाई 2026 को ट्रैप टीम का गठन किया गया। तय योजना के अनुसार बाणसागर कॉलोनी स्थित जल संसाधन कार्यालय के द्वितीय तल की गैलरी में जैसे ही आरोपी ने 3 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी रामबरण मिश्रा, पिता स्वर्गीय रमाकांत मिश्रा, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम जनकहाई, तहसील जवा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई।