• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीएम मोहन यादव ने रीवा-सतना में की बाढ़ की समीक्षा, कलेक्टर को दिए दिशा-निर्देश, बोले- 'हर प्रभावित तक पहुंचे मदद'

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियों के भोजन वस्त्र एवं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 11:15:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 11:16:24 AM (IST)
सीएम मोहन यादव ने रीवा-सतना में की बाढ़ की समीक्षा, कलेक्टर को दिए दिशा-निर्देश, बोले- 'हर प्रभावित तक पहुंचे मदद'
सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा

HighLights

  1. रीवा पहुंचे सीएम मोहन यादव
  2. बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा
  3. राहत राशि की जाएगी प्रदान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का शनिवार को रात अल्प प्रवास पर रीवा आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्थानीय सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतना एवं रीवा में बारिश के दौरान जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियों के भोजन वस्त्र एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से कोई जनहानि एवं पशु हानि ना हो । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं।


6 गांवों में किया गया रेस्क्यू

बताया गया कि एनडीआरएफ की टीम मुस्दैती से बचाव कार्य संपादित करें। सतना कलेक्टर ने अवगत कराया कि छह गांव में रेस्क्यू किया गया है आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति ठीक हो जाएगी। सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।

उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है, इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने निर्देश दिए कि चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु एवं रहवासियों को सुरक्षित रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हें भोजन पैकेट दिया जाए। सद गुरू आश्रम में जो श्रद्धालु रुके हुए हैं उनका नंबर लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर श्रद्धालुओं की बातचीत कराई जाए।

यह भी पढ़ें- रीवा के जीएमएच अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत मामले की जांच शुरू, डॉक्टर बोले- उस दिन 36 डिलीवरी कराई

जैतवारा में रूके सबसे ज्यादा लोग

बताया गया कि जैतवारा गांव में सबसे ज्यादा लोग रुके हुए हैं उनके समुचित भोजन पानी एवं वस्त्र की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने रीवा सतना एवं सतना चित्रकूट मार्ग के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर रीवा ने बताया कि रीवा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण बनाए गए हैं, जो पशु हानि हुई है उसकी सहायता राशि दी जाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह , पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत , कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी , सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- MP Weather 30th August: भोपाल से लेकर जबलपुर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी