• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • रीवा

    रीवा के क्योंटी जलप्रपात पर बड़ा हादसा, खाई में बाइक समेत गिरे दो युवक, दोनों की मौत

    स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। खाई काफी गहरी और जोखिम भरी होने के कारण पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी...और पढ़ें

    By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
    Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 02:13:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 02:13:26 PM (IST)
    • Join करें
    रीवा के क्योंटी जलप्रपात पर बड़ा हादसा, खाई में बाइक समेत गिरे दो युवक, दोनों की मौत
    आशंका है कि तेज रफ्तार या सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हुआ है।

    HighLights

    1. रेलिंग टूटी हुई है और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे
    2. देर रात तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी
    3. आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही

    नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले के प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात पर बड़ा हादसा हो गया। यहां घूमने आए दो युवक बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    कैसे हुआ हादसा

    क्योंटी वॉटरफॉल घूमने आए कुछ पर्यटकों ने देखा कि एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे। खाई करीब 200 फीट गहरी बताई जा रही है। हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


    पहचान अब तक अज्ञात

    पुलिस के अनुसार, खाई में गिरी बाइक का नंबर एमपी 17 एनबी 3948 है। बाइक के आधार पर मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उनके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। आशंका है कि तेज रफ्तार या सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हुआ है।

    पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    क्योंटी जल प्रपात रीवा का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हर दिन सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में जल प्रपात का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। लेकिन यहां सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। खाई के पास कई जगह रेलिंग टूटी हुई है और चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे हैं।

    सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा और दुर्गम रास्ता होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और होमगार्ड की मदद से रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक बाइक तो मिल गई, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं मिला।

    धेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा

    पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि युवकों की पहचान हो सके। सिरमौर थाना प्रभारी ने बताया कि "सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। बाइक मिल गई है, उसके आधार पर युवकों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।

    घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है

    सुबह एसडीआरएफ की टीम के साथ दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि क्योंटी वॉटरफॉल पर बेहद सावधानी बरतें। खाई के किनारे सेल्फी न लें, तेज रफ्तार में बाइक न चलाएं और बच्चों को अकेला न छोड़ें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।फिलहाल पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग युवकों के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर के गौरीघाट पहुंची ‘द नर्मदा स्टोरी’ की टीम, MP की पृष्ठभूमि में बनी फिल्‍म रिलीज से पहले सफलता की कामना