• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

विंध्य की सबसे बड़ी नार्को स्ट्राइक में एमडी ड्रग्स जब्त, 3 किलो माल बरामद, 2 आरोपी अरेस्ट

सूचना मिलते ही आईजी ने एसपी डॉ. गुरकरण सिंह को निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर गढ़ थाना लालगांव पुलिस और आईजी स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने सोनवर्षा गा...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 09:11:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 09:11:04 AM (IST)
विंध्य की सबसे बड़ी नार्को स्ट्राइक में एमडी ड्रग्स जब्त, 3 किलो माल बरामद, 2 आरोपी अरेस्ट
शक है कि ड्रग्स की तस्करी विदेश तक होती थी। प्रतीेकत्‍मक चित्र

HighLights

  1. छापेमारी के दौरान 12,000 डॉलर भी बरामद किए गए हैं
  2. रीवा, सतना के अलावा दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था
  3. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नार्को स्ट्राइक हुई है। पुलिस ने सोनवर्षा गांव में छापा मारकर 3 किलो MD ड्रग्स पकड़ी है। साथ ही 12,000 डॉलर भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ऑपरेशन प्रहार-2 और जन चौपाल का असर

यह कार्रवाई "ऑपरेशन प्रहार-2" और पुलिस द्वारा चलाई जा रही "जन चौपाल" का सीधा असर है। रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवर्षा गांव में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा रखा है।


शक है कि ड्रग्स की तस्करी विदेश तक होती थी

छापेमारी के दौरान टीम को एक मकान से 3 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मौके से 12,000 अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं जिससे शक है कि ड्रग्स की तस्करी विदेश तक होती थी।

2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ड्रग्स की सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां से बना माल रीवा, सतना के अलावा दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई

पिछले कुछ महीनों से रीवा पुलिस "ऑपरेशन प्रहार-2" के तहत नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जन चौपाल के जरिए मिल रही आम जनता की सूचना भी पुलिस के लिए मददगार साबित हो रही है। आईजी गौरव राजपूत ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है!

बड़ी बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया

कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस बड़ी बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाने का कच्चा माल और मशीनरी कहां से आई थी।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश और जलभराव का अलर्ट, रादुविवि ने बदला सेकंड ईयर की परीक्षाओं का समय, 19 हजार छात्रों को राहत