• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

एमपी को मिलेगी नई उड़ानों की सौगात, 9 अगस्त से शुरू होगी रीवा-कोलकाता और रीवा-भोपाल विमान सेवा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से 9 अगस्त को प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ ...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 04:03:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 04:03:40 PM (IST)
एमपी को मिलेगी नई उड़ानों की सौगात, 9 अगस्त से शुरू होगी रीवा-कोलकाता और रीवा-भोपाल विमान सेवा
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की सौजन्य भेंट।

HighLights

  1. विंध्य क्षेत्र में हवाई संपर्क का विस्तार
  2. 9 अगस्त से शुरू होंगी नई उड़ानें
  3. पर्यटन और शिक्षा को मिलेगी रफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है।

नई विमान विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

रीवा से कोलकाता एवं भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र के विकास का बन रहा है मजबूत आधार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट, जो कभी केवल एक हवाई पट्टी थी, आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की उड़ान योजना से विकसित होकर विंध्य क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बन चुका है।

यह भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को राहत देने के लिए 'कवच योजना' मंजूर, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि अल्प समय में रीवा एयरपोर्ट ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, दिल्ली और रायपुर जैसी प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती जन-आवश्यकताओं को देखते हुए 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता एवं भोपाल के लिए नई विमान सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है।

यह नई हवाई सेवाएं विंध्य क्षेत्र को देश के पूर्वी भाग सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से और अधिक प्रभावी रूप से जोड़ेंगी।