• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

अब मध्‍य प्रदेश में सीधी के छह नए होमस्टे में बिताएं सुकून के पल, गांव के लोगों को मिलेगा रोजगार

परियोजना के क्रियान्वयन में इन्द्रवती नाट्य समिति, सीधी ने सहयोगी संस्था तथा जरब जनजातीय पर्यटन, शिक्षा एवं लोक कला विकास समिति, बकवा ने स्थानीय स्तर ...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 01:01:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 01:01:17 PM (IST)
अब मध्‍य प्रदेश में सीधी के छह नए होमस्टे में बिताएं सुकून के पल, गांव के लोगों को मिलेगा रोजगार
होमस्टे लोकार्पण के दौरान सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, पूनम सोनी एवं अन्य। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. ग्राम पंचायत बकवा में विकसित होमस्टे का शुभारंभ किया गया
  2. देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी
  3. नए अवसर सृजित होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूती होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा जनजातीय पर्यटन, ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण एवं स्थानीय समुदाय की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सीधी जिले की ग्राम पंचायत बकवा में विकसित होमस्टे का शुभारंभ किया गया। 10 होम स्टे में से प्रथम चरण के 6 होमस्टे का लोकार्पण किया गया।

जिन छह होम स्टे का लोकार्पण किया गया, उनमें शामिल हैं यह

प्रथम चरण में जिन छह होम स्टे का लोकार्पण किया गया, उनमें घोटिहारी होम स्टे (हितग्राही - संसार सिंह), सइलाडंडा होम स्टे (लल्लू सिंह), करमा होम स्टे (वरुण सिंह), संगम होम स्टे (जगन्नाथ जायसवाल), सुआ छपइया होम स्टे (चंद्रभान सिंह) तथा डमरू होम स्टे (कृष्ण प्रताप सिंह) शामिल हैं।


प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं को जान सकेंगे

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि होम स्टे परियोजना जनजातीय अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक जीवनशैली बड़ी पहचान

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक जीवनशैली इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान है। होम स्टे परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और परिवारों की आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान इनकी रही उपस्थिति

समारोह में जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, कृष्णलाल पयासी, प्रदीप शुक्ला, इन्द्रवती नाट्य समिति के संरक्षक इंजी. आर. बी. सिंह, इंद्रशरण सिंह चौहान, लालचंद गुप्ता, ग्राम पंचायत बकवा की सरपंच प्रेमवती यादव, यूनियन बैंक के चीफ मैनेजर अमित कुमार, नायब तहसीलदार उपेंद्र द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सरल और सहज भाषा में समझाया गुड टच, बैड टच, छिपाएं नहीं, माता-पिता को बताएं दिल की बात