• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी की छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर फायरिंग, आरोपी को छुड़ाकर ले भागे बदमाश

पहले से घात लगाए चार वाहनों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को आगे-पीछे से घेर लिया। बदमाशों ने पहले पुलिस वाहन पर तीन बार गोलियां चलाईं और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:46:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 06:11:28 PM (IST)
सीधी की छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर फायरिंग, आरोपी को छुड़ाकर ले भागे बदमाश
रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में फायरिंग के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी व अन्‍य पुलिस कर्मी। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. चार वाहनों में सवार होकर आए बदमाश आए थे
  2. रीवा न्यायालय में पेशी के लिए ला रहा था दल
  3. सीधी व रीवा जिले में आठ-आठ दल गठित

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। रीवा-सीधी जिले की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार एक दोपहर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के दल पर गोलीबारी कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को छुड़ा लिया।

आरोपी को लेकर मैहर की ओर भाग गए

आरोपी को लेकर मैहर की ओर भाग गए। घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी मौके पर डटे हुए हैं। आरोपी और बदमाशों की तलाश के लिए सीधी जिले में आठ दल तो वहीं रीवा जिले में भी आठ दल गठित किए गए हैं।


रीवा न्यायालय में पेशी के लिए ला रहा था दल..

ओडिशा पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। दल में कुल आठ जवान शामिल थे और उनके पास अत्याधुनिक हथियार थे।

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी से गुजर रहा था

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही दल रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए चार वाहनों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को आगे-पीछे से घेर लिया। बदमाशों ने पहले पुलिस वाहन पर तीन बार गोलियां चलाईं और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

एक गोली पहिए में लगी जिससे पहिया फट गया

हमले में वाहन का कांच टूट गया। एक गोली पहिए में लगी जिससे पहिया फट गया। इसी दौरान बदमाश पुलिस के कब्जे से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर मैहर की ओर भाग गए। अच्छी बात रही कि गोलीबारी में कोई जवान घायल नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक मौके पर...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आसपास के थानों के बल को रवाना किया गया था। ओडिशा पुलिस के अनुसार बदमाशों ने तीन बार गोलीबारी कर जबरन छुड़ाया है।

सीधी पुलिस ने पूरे जिले में घेराबंदी कर दी

वारदात के बाद सीधी पुलिस ने पूरे जिले में घेराबंदी कर दी है। छुहिया घाटी और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी ली जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए सीधी जिले में आठ विशेष दल गठित किए गए हैं, जबकि रीवा जिले में भी आठ दल जांच में जुटे हुए हैं। इस प्रकार दोनों जिलों के 16 दल बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

घाटी के आसपास लगे निगरानी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने छुहिया घाटी के आसपास लगे निगरानी कैमरों के दृश्य खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही तकनीकी शाखा की मदद से वाहनों के मार्ग का पता लगाया जा रहा है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि जल्द ही आरोपी और उसे छुड़ाकर ले जाने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजली बिल में फिर बढ़ेगा भार, 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जबलपुर में लागू रहेगी यह नई दर

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।