
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के थाना कमर्जी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर थाना प्रभारी एवं पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
15 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पटपरा मझारी टोला में कुछ व्यक्तियों द्वारा चुरहट-पटपरा मुख्य मार्ग को मिट्टी, पत्थर, लकड़ी एवं कांटेदार झाड़ियों से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गयाथा।
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने की सूचना पर थाना प्रभारी कमर्जी उनि. इन्द्राज सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
स्थिति कुछ ही देर में उग्र हो गई और आरोपियों ने एक राय होकर संबंधित व्यक्तियों को शांतिपूर्वक समझाइश देते हुए मार्ग खोलने एवं अपनी समस्या प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने की सलाह दी गई।
पुलिस दल पर टांगी, फावड़ा, डंडों एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी उनि. इन्द्राज सिंह के सिर, गर्दन एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, वहीं आरक्षक शिवम पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सुरक्षित निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय सीधी भेजा गया। थाना कमर्जी में आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, बलवा, हत्या के प्रयास एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनेश पटेल पिता रामेश्वर पटेल 45 वर्ष, विनय पटेल उर्फ पंडित पटेल पिता दिनेश पटेल 20 वर्ष, प्रीतम पटेल पिता दिनेश पटेल 22 वर्ष, संध्या पटेल पति दिनेश पटेल 45 वर्ष, श्यामा पटेल पति अमरेन्द्र पटेल 33 वर्ष, सरोज पटेल पति राजेश पटेल, 40 वर्ष, सभी निवासी मझारी टोला पटपरा को गिरफ्तार किया है। जबकि सुनील पटेल, निवासी मझारी टोला पटपरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अग्रिम न्यायिक कार्यवाही की गई।
संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक सीधी
यह भी पढ़ें- जबलपुर में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, झड़प और लाठीचार्ज के बाद पुलिस को करना पड़ा वाटर कैनन का प्रयोग