रीवा में कांग्रेस नेता अमित वर्मा हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही चाकू से उतारा मौत के घाट
रीवा में कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। शराब पार्टी के दौरान विव...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 09:35:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 09:35:26 PM (IST)
रीवा में कांग्रेस नेता अमित वर्मा हत्याकांड का खुलासा। (नईदुनिया)HighLights
- शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद चाकू से हमला हुआ।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
- हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइकें पुलिस ने बरामद कीं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मंगलवार रात कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से पहले शराब पार्टी में मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। मृतक अमित के पिता पीसी कोल अनूपपुर पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और 31 जुलाई को वे सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
तीनों ने की शांति बिहार कॉलोनी में अमित के साथ शराब पार्टी
- पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार दहिया उर्फ लकी (25), आशीष कुमार दहिया उर्फ मोनू (30) और नंदलाल दहिया उर्फ अंकित (21) शामिल हैं। तीनों ने शांति बिहार कॉलोनी में अमित के साथ शराब पार्टी की थी।