• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा पुलिस चला रही नशे के खिलाफ अभियान, अमहिया थाने में पुलिसकर्मी नशे में झूमता दिखा; वीडियो वायरल

पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 08:49:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 09:29:10 AM (IST)
रीवा पुलिस चला रही नशे के खिलाफ अभियान, अमहिया थाने में पुलिसकर्मी नशे में झूमता दिखा; वीडियो वायरल
कुछ इस तरह दिखे शराब के नशे में प्रधान आरक्षक। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. मैं पुलिस लाइन का गुंडा हूं, मेरा नाम मेजर लाठी है
  2. खाकी ही इस अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है
  3. लड़खड़ाते हुए खुद ही कहे कि आज 2 बोतल शराब पी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कथित शराब के नशे में एक प्रधान आरक्षक शहर के अमहिया थाने में घुस कर कह रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

अधिकार कारोबार को नेस्तो नाबूत कर रहे हैं

एक ओर प्रदेश के मुखिया डाॅक्टर मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 चलाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर आईजी गौरव राजपूत एसपी डाॅक्टर गुर करण सिंह अवैध नशे के कारोबार को नेस्तो नाबूत करने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में खाकी ही इस अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लड़खड़ा रहे थे

रीवा जिले के अमहिया थाने में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मुंशी कथित रूप से नशे की हालत में थाने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लड़खड़ा रहे थे और खुद ही कह रहे थे कि उन्होंने आज 2 बोतल शराब पी है।


पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी असहज नजर आए

बताया जा रहा है कि मुंशी ने खुद को पुलिस लाइन का गुंडा बताया और यह भी दावा किया कि वह एक पूर्व एएसपी का असिस्टेंट रह चुका है। घटना के दौरान उसने व्यवहार से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी असहज नजर आए।

वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल

इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती

फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- MP High Court का बड़ा फैसला, समझौते के बाद दहेज केस जारी रखना उत्पीड़न; पति और परिजन के खिलाफ FIR रद्द