रीवा में महिला की हत्या कर भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
रीवा के मऊगंज अंतर्गत फाड़कर गांव में आपसी विवाद के चलते अनामिका पटेल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हो रहे आरोपी राजेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 10:27:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 10:27:23 AM (IST)
रीवा में महिला की हत्या। (फाइल फोटो)HighLights
- मऊगंज के ग्राम फाड़कर में महिला की सनसनीखेज हत्या।
- वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना।
- भागने की फिराक में जुटे आरोपी राजेंद्र को दबोचा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फाड़कर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात अनामिका पटेल नामक महिला की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद के बाद हत्या, भागने की फिराक में था आरोपी
जानकारी के अनुसार मृतका अनामिका पटेल ग्राम फाड़कर की निवासी थी। बीती रात किसी विवाद के चलते आरोपी राजेन्द्र पटेल ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद की आशंका
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देशन में थाना प्रभारी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
- पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।