• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए सिंगरौली कमिश्नर सविता प्रधान ने किया काम कि पूरे शहर में हो रही है सराहना

सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए उनके इस कदम को सलाम किया।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 01:55:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 01:55:36 PM (IST)
कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए सिंगरौली कमिश्नर सविता प्रधान ने किया काम कि पूरे शहर में हो रही है सराहना
कमिश्नर सविता प्रधान बोलीं- केवल प्रशासनिक फैसलों से नहीं अधिकारी की पहचान। नईदुनिया

HighLights

  1. एक मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाएं
  2. और बच्ची ने मुस्कुराते हुए सहमति जताई
  3. समाज को भी मानवता, संवेदनशीलता का संदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

आत्मविश्वास लौटाने के लिए लिया निर्णय

कैंसर से जूझ रही एक मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसका आत्मविश्वास लौटाने के लिए उन्होंने स्वयं अपना मुंडन करा लिया।

दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है

उपचार के दौरान आयुक्त सविता प्रधान की मुलाकात एक कैंसर पीड़ित बच्ची से हुई। बच्ची ने भावुक होकर बताया कि कीमोथेरेपी के कारण उसके सिर के सभी बाल झड़ गए हैं, जिससे वह खुद को दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है।

तुम्हारी तरह दिखूं, तो क्या तुम्हें खुशी होगी

बच्ची की पीड़ा को समझते हुए आयुक्त ने उससे पूछा, अगर मैं भी तुम्हारी तरह दिखूं, तो क्या तुम्हें खुशी होगी। बच्ची ने मुस्कुराते हुए सहमति जताई।

बच्ची को यह एहसास हो कि वह अकेली नहीं है

सविता प्रधान ने बिना किसी औपचारिकता के अपना मुंडन करा लिया, ताकि बच्ची को यह एहसास हो कि वह अकेली नहीं है।

सहानुभूति का मजबूत संदेश दिया

आयुक्त के इस भावुक और प्रेरणादायक कदम ने न केवल बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौटाई, बल्कि समाज को भी मानवता, संवेदनशीलता और सहानुभूति का मजबूत संदेश दिया।

मानवीय मूल्यों और संवेदनशील व्यवहार से ही पहचान

उनका यह कार्य इस बात का उदाहरण है कि एक अधिकारी की पहचान केवल प्रशासनिक फैसलों से नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और संवेदनशील व्यवहार से भी होती है।

इस पहल की शहर भर में सराहना हो रही

सविता प्रधान की इस पहल की शहर भर में सराहना हो रही है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए उनके इस कदम को सलाम किया।

यह भी पढ़ें- कोरोना इलाज में मेडिक्लेम कटौती पर आयोग सख्त, बीमा कंपनी को 26,224 रुपये और देने के आदेश