• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

MP के सीधी में थाना प्रभारी पर कुल्‍हाड़ी-हंसिए से जानलेवा हमला, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

सड़क जाम हटाने से रोकने पर आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट करते हुए थाना प्रभारी पर धारदार हथियार से हमला किया।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 01:49:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 02:24:15 PM (IST)
MP के सीधी में थाना प्रभारी पर कुल्‍हाड़ी-हंसिए से जानलेवा हमला, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
जिला अस्पताल पहुंचकर घायल थाना प्रभारी का हालचाल पूछते पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे
  2. लोगों को समझाइश देकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया
  3. सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटपरा में सोमवार दोपहर कानून-व्यवस्था संभालने पहुंचे थाना प्रभारी पर ही धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। सड़क जाम हटाने के दौरान हुए इस हमले में थाना प्रभारी इंद्राज सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें डायल-112 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था

ग्राम पटपरा में शासकीय रास्ते को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क जाम कर दिया।


कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया

सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक थाना प्रभारी पर टांगी और हंसिए से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी बनाया

पुलिस ने इस मामले में दिनेश पटेल उर्फ गुंठी, सुनील पटेल, विनय पटेल, प्रीतम पटेल और रितेश उर्फ सिंटू पटेल को नामजद आरोपी बनाया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेने के बाद कहा कि थाना प्रभारी पर हमला बेहद गंभीर मामला है। पांच थानों का पुलिस बल और एसडीओपी को मौके पर भेज दिया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में रेल संपत्ति चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार