बेटी के जन्मदिन चॉकलेट बांट रहा था ट्रक ड्राइवर, बच्चा चोर समझकर सीधी में लोगों ने बुलाई पुलिस
सीधी जिले के बनिया डोल गांव में ट्रक ड्राइवर बच्चों को चॉकलेट बांट रहा था। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर हंगामा कर दिया और पुलिस को बुला लिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 10:42:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 10:42:10 AM (IST)
बच्चा चोर की अफवाह से मचा हड़कंपHighLights
- ट्रक ड्राइवर बच्चों को चॉकलेट बांटते समय बच्चा चोर समझा
- ग्रामीणों ने शोर मचाकर ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस पहुंचाया
- कंटेनर में ड्रम मिलने से गांव में अफवाह और डर फैल गया
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बनिया डोल गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक ट्रक ड्राइवर अपने बेटी के जन्मदिन पर स्कूल जा रहे हैं बच्चों को चॉकलेट और टाफी बांट रहा था। गांव के लोगों ने बच्चा चोर कह शोर मचा दिया।
देखते ही देखते सौ की संख्या ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ट्रक सहित ड्राइवर को थाना पहुंचा दिया। पुलिस शिकायत पर जांच में जुट गई है। केदार परौहा थाना प्रभारी सेमरिया ने बताया कि सूचना मिली कि बनिया डोल गांव की दो लड़कियों को ट्रक ड्राइवर चॉकलेट टॉफी देकर कंटेनर में बैठा साथ में ले जा रहे हैं।
इसके अलावा कंटेनर में रखे नीले ड्रम छोटी-छोटी लड़कियों को बंद करके ले जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच किया। जांच के दौरान ड्रम लकड़ी का बुरादा मिला। पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ किया, जिन्हें चाकलेट दिया गया था।
पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर की लड़की का जन्मदिन था। जिस वजह से वह छोटे छोटे बच्चों को चाकलेट और टाफी बांट रहा था। जिसके कुछ पुख्ता सबूत भी पुलिस के पास है। पुलिस अभी जांच में जुटी है।