MP में घर से अस्पताल जाते समय नर्स की हत्या, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मारी गोली
MP Crime: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नर्स की गोली मारकर हत् ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 02:05:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 02:05:05 AM (IST)
शाहगढ़ CHC के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या। प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- शाहगढ़ सीएचसी के सामने नर्स की हत्या
- घर से अस्पताल जाते समय मारी गोली
- मृतका जबलपुर के पाटन की निवासी
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर: सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बुधवार देर शाम एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान दीपशिखा किरार (22) के रूप में हुई है। वह जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थीं और वर्तमान में शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। उनका निवास अस्पताल के सामने ही था।
वारदात का विवरण
बुधवार देर शाम दीपशिखा अपने घर से अस्पताल ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पैदल आ रहे एक अज्ञात युवक ने उनके पास पहुंचकर गोली मार दी। गोली लगते ही दीपशिखा जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।