• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

जंगल में कीमती पत्थर की अफवाह पर खोदने पहुंच गए हजारों ग्रामीण - सागर जिले के गांव का मामला

शनिवार को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, वहीं पुलिस वाहन का कांच टूट गया। सिंगपुर गंजन से लगे गा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 11:57:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 12:03:42 AM (IST)
जंगल में कीमती पत्थर की अफवाह पर खोदने पहुंच गए हजारों ग्रामीण - सागर जिले के गांव का मामला
खुदाई करते ग्रामीणों का एआई फोटो।

HighLights

  1. सागर जिले के गांव का है मामला।
  2. रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव।
  3. पुलिसकर्मी घायल, वाहन के कांच टूटे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी स्थित ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन के राजा बाबा जंगल में करीब दो हजार ग्रामीण कीमती पत्थर, गुरिया, जवाहरात की खुदाई करने पहुंच गए। ये छोटे-बड़े समूहों में पूरे जंगल में बिखरकर गैती, सब्बल जैसे उपकरणों से खोदाई में लगे।

शनिवार को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया, वहीं पुलिस वाहन का कांच टूट गया। सिंगपुर गंजन से लगे गांव राजा बाबा सिद्ध क्षेत्र के जंगल में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह पिछले 10 दिनों से उठी है।


रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने पिछले दिनों कुछ समूहों को यहां भगाया था, लेकिन वे अधिक संख्या में लौट आए। शनिवार को थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को हटाने लगे।

इससे भड़के ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे तब तक ग्रामीण भाग चुके थे। गांव के सरपंच कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि राजा बाबा के जंगल में पिछले 10 दिन से दो हजार से अधिक लोग विभिन्न गांव से आकर यहां खुदाई कर रहे हैं।

अफवाह है कि यहां बहुमूल्य पत्थर, कंकड़ और कई प्राचीन लोहे से बनी सामग्रियां, सोने की मालाएं मिल रही हैं। पूरे जंगल में जगह-जगह टोलियों में ग्रामीण फैले हुए थे।