जेल में बंद बेटे से मुलाकात न कराने पर महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, सागर कलेक्ट्रेट में हड़कंप
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान दिल्ली से आई महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते ह ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 10:12:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 10:12:46 PM (IST)
जनसुनवाई में खुद पर पेट्रोल डालती महिला।HighLights
- जनसुनवाई में आत्मदाह का किया प्रयास
- सुरक्षाकर्मियों ने महिला से छीनी बोतल
- जेल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान दिल्ली से आई महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उससे बोतल छीन ली। महिला का आरोप है कि उसके बेटे रिहान नासिर (27) को पांच साल पहले हत्या के मामले में फंसाया गया है, जबकि उसका सही नाम शहनवाज पिता नासिर है।
जेल में मुलाकात न होने और प्रताड़ना का आरोप
महिला तस्लीम अली मंगलवार को केंद्रीय जेल में बंद बेटे से मिलने के लिए आई थी, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। महिला ने कहा कि जेल कर्मियों द्वारा धमकाया जा रहा है और उसने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। महिला ने यह भी बताया कि जेल के अंदर बेटे को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रुपये मांगे जाते हैं।