27 लाख के मुआवजे में 50 प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी, 1 लाख नगद लेते रंगे हाथों धराया भू-अर्जन अधिकारी
बता दें कि शिव बहोर तिवारी निवासी सदला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में उसकी भूमि अधिग्रहित हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 05:35:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 05:38:33 PM (IST)
रिश्वत लेते पकड़ाया अधिकारी।HighLights
- सहायक परियोजना भू-अर्जन अधिकारी एक लाख रुपये लेते गिरफ्तार।
- 50 प्रतिशत राशि देने की मांग संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही थी।
- आरोप है कि एक लाख रुपये पूर्व में एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले में गुरुवार लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सहायक परियोजना भू-अर्जन अधिकारी भूपेन्द्र पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई भू-अर्जन शाखा कार्यालय में की गई।
बता दें कि शिव बहोर तिवारी निवासी सदला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में उसकी भूमि अधिग्रहित हुई है।
कुल 27 लाख रुपये के मुआवजे में से 50 प्रतिशत राशि देने की मांग संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि एक लाख रुपये पूर्व में एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे, जबकि एक लाख रुपये की राशि ट्रैप के दौरान ली जा रही थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और निर्धारित राशि लेते समय भूपेन्द्र पांडेय को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही की गई।
टीआई लोकायुक्त एस. आर. मरावी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत सत्य पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है। आरोपित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।