• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सीधी में दिल दहला देने वाली वारदात, पानी के नीले ड्रम में मिली नवजात बच्ची की लाश, पुलिस का हत्या की आशंका से इनकार नहीं

मां की गोद में मुस्कुराने वाली मासूम प्रिशा दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाई थी कि उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। घर के सामने पानी स...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 11:52:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 11:52:43 AM (IST)
सीधी में दिल दहला देने वाली वारदात, पानी के नीले ड्रम में मिली नवजात बच्ची की लाश, पुलिस का हत्या की आशंका से इनकार नहीं
पानी के नीले ड्रम में मिला बच्ची का शव (AI तस्वीर)

HighLights

  1. चार दिन की मासूम की मौत ने झकझोरा
  2. पानी के नीले ड्रम में मिला शव
  3. घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। जिस घर में चार दिन पहले नन्हीं सी किलकारी गूंजी थी, वहां अब मातम पसरा है। मां की गोद में मुस्कुराने वाली मासूम प्रिशा दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाई थी कि उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। घर के सामने पानी से भरे नीले ड्रम में चार दिन की नवजात का शव मिलने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है।

चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी-820 निवासी पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया थ परिवार ने उसका नाम 'प्रिशा' रखा। 28 जुलाई को डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के माता-पिता की पहले से करीब दो वर्ष की एक बेटी है। पिता पंकज पटेल के बड़े की भी दो बेटियां हैं। यानी संयुक्त परिवार में यह चौथी बेटी का जन्म था।


इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि मामला केवल दुर्घटना नहीं हो सकता। हालांकि अधिकारी स्पष्ट कर रहे हैं कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी और वास्तविक सच्चाई साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- पन्ना में टीकाकरण के बाद तीन माह की मासूम की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इनका कहना है

नवजात की संदिग्ध मौत के नवजात की परधिध जीत के जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी चुरहट।