संजय टाइगर रिजर्व में बाघिन मां के सामने शावक को जबड़े में दबाकर उठाकर ले गया बाघ
टी- 67 बाघ आया, और दस माह के शावक को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। कुछ दूर तक बाघिन ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अपने शावक को नहीं बचा पाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 08:23:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 08:40:55 PM (IST)
संजय टाइगर रिजर्व की घटना कैमरे में कैद।HighLights
- शावक को जबड़े में दबाकर जंगल में भाग गया।
- कुछ दूर तक बाघिन ने उसका पीछा किया।
- लेकिन वह अपने शावक को नहीं बचा पाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। संजय टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बाघिन मां के सामने बाघ उसके शावक को उठाकर शिकार कर लिया। मां ने बचाने की कोशिश भी किया। लेकिन बचाने में नाकाम रही।
यह पूरी घटना गुरुवार सुबह की है। संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी रेंज के जंगल में की 40 मादा अपने दस माह के शावक के साथ गुरुवार की सुबह विचरण कर रहे थे।
इसी बीच टी- 67 बाघ आया, और दस माह के शावक को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। कुछ दूर तक बाघिन ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अपने शावक को नहीं बचा पाई।
इस संबंध में सुधीर मिश्रा सहायक संचालक संजय टाइगर रिजर्व ने बताया कि एक बाघ में ने बाघिन के शावक को जबड़े में दबाकर ले गया। इससे शावक की मौत हो गई।
घर में घुसा तेंदुआ, हमले में वृद्धा घायल
- नीमच के ग्राम अमेरी में एक घर में शुक्रवार सुबह तेंदुआ घुस आया।
- 70 वर्षीय जानीबाई पर हमला कर जंगल की ओर भाग गया।
- घटनाक्रम का कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया।
- सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। आबादी क्षेत्र में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
- एसडीओ दशरथ अखंड ने बताया कि तेंदुए का नाखून लगने से जानीबाई को सामान्य चोट आई है।
- उनका इलाज और टीकाकरण कराया गया है। संभावना है कि तेंदुआ पानी की तलाश में आया था।