चित्रकूट: रात के अंधेरे में जंगल पहुंचे विधायक के भतीजे को ग्रामीणों ने पीटा, गड़ा धन खोजने का लगा आरोप
जिले के चित्रकूट क्षेत्र में टेढ़ी-पतवनिया के जंगल में जमीन के नीचे गड़ा धन खोदने के शक में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक युवक और जंगल में निवासरत बाबा क ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 09:18:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 09:18:32 PM (IST)
रात के अंधेरे में जंगल पहुंचे विधायक के भतीजे को ग्रामीणों ने पीटा, AI GeneratedHighLights
- गड़ा धन खोदने के शक में विधायक के भतीजे और बाबा को पीटा
- आरोपियों ने बताया वे जड़ी-बूटी खोजने जंगल के अंदर गए थे
- ग्रामीणों का दावा जंगल में दिखी युवती, पुलिस ने नकारा
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के चित्रकूट क्षेत्र में टेढ़ी-पतवनिया के जंगल में जमीन के नीचे गड़ा धन खोदने के शक में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक युवक और जंगल में निवासरत बाबा को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर दोनों को थाने ले गई और बयान दर्ज कर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बताया है कि जंगल में वे धन खोदने नहीं बल्कि जड़ी-बूटी खोजने गए थे। वहां उनका एक साथी गुम गया था, जो रविवार सुबह मुरध्वज आश्रम में मिला।
टार्च की रोशनी से सतर्क हुए ग्रामीण: जंगल में रात के अंधेरे में मची भगदड़
थाना प्रभारी गिरिजाशंकर बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का भतीजा सतना निवासी रोहित कुशवाहा और पन्ना निवासी अनुज पांडेय जंगल के बाहर कार खड़ी कर अंदर गए थे। उनके साथ मुरध्वज आश्रम का बाबा भी था। इस दौरान बार-बार जंगल से आने वाली टार्च की रोशनी से ग्रामीण सतर्क हो गए और जंगल पहुंचे तो तीनों लोग भागने लगे। इस दौरान अनुज गायब हो गया।
ग्रामीणों का युवती होने का दावा: पुलिस ने आरोपों से किया इनकार
ग्रामीणों ने रोहित व बाबा की पिटाई कर दी। उनका दावा है कि रात में युवकों के साथ युवती भी दिखी थी। हालांकि चित्रकूट पुलिस ने युवती के होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद मामला शांत कराया है, जबकि जड़ी-बूटी खोजने के दावे की हकीकत जांची जा रही है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवा, इलाज के दौरान मौत