• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पड़ी भी, सतना के लेखापाल निलंबित

जन विश्वास शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं है, बल्कि निराकरण के बाद उनका फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाएगा। लंबित मामलों की लगातार स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:18:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 12:38:04 PM (IST)
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पड़ी भी, सतना के लेखापाल निलंबित
शिकायतों का निराकरण अधिकतम 15 दिन की समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

HighLights

  1. संभागायुक्त ने लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की
  2. प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी जेडी रीवा को सौंपी गई है
  3. लेखापाल पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर आदिम जाति कल्याण विभाग के लेखापाल आशुतोष मिश्रा को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। उन पर करीब एक साल तक देयक रोककर रखने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।

अनुकंपा नियुक्ति का मामला भी एक साल से लंबित

शिविर में अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित एक अन्य प्रकरण भी सामने आया, जिसे करीब एक साल से लंबित रखा गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त ने नगर निगम की गेस्ट संपरीक्षक आरती गुप्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी जेडी रीवा को सौंपी गई है।


15 दिन में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश

संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को शिकायतों का निराकरण अधिकतम 15 दिन की समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

उन्होंने कहा कि जन विश्वास शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं है, बल्कि निराकरण के बाद उनका फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाएगा। लंबित मामलों की लगातार समीक्षा की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संभागायुक्त ने विभागवार लंबित शिकायतों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- 24 घंटे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ; जबलपुर में तैयारी नहीं