सीहोर में 10 साल की मासूम का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मृत समझकर बेहोश बच्ची को खेत में फेंककर भागे; 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सिहोर में 10 साल की बच्ची का अपहरण कर गेंग रेप की वारदात सामने आयी है। आरोपियों ने पीड़ित बालिका का अपहरण बुधवार अल सुबह 6 बजे किया था। बालिका को उठाक ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 11:27:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 11:31:51 PM (IST)
HighLights
- 10 वर्षीय मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
- मासूम का अपहरण कर उसे खेत में ले गए
- बेहोश हुई तो मरा समझकर यहां ले भाग गए
नवदुनिया प्रतिनिधि, सिहोर/भैरुंद: जिले में 10 वर्षीय मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना सामने आई है। बाइक सवार दरिंदे मासूम का अपहरण कर उसे खेत में ले गए और कैंची से उसके कपड़े काट दिए। इसके बाद दोनों उसके साथ दुष्कृत्य किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दरिंदों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बच्ची उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के प्रवासी मजदूर परिवार की है, वह अपने रहवास से थोड़ी दूर डिमावर घाट के पास लकड़ी चुनने के लिए गई थी, जहां उसे अकेला पाकर बाइक सवार दरिंदों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची बेहोश हो गई, तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग निकले।
भैरुंदा थाना पुलिस के अनुसार घटना चार फरवरी की सुबह छह बजे की है। घटना के बाद बेहोश बालिका पूरे दिन खेत में ही पड़ी रही। रात में होश आया तो वह रोते हुए किसी तरह अपने घर पहुंची। इधर उसके स्वजन और पड़ोसी उसकी तलाश में परेशान हो रहे थे। गुरुवार को मामला थाने पहुंचा।
पुलिस महकमे में हड़कंप
प्रदेश की राजधानी से लगे इस इलाके में दिन दहाड़े मासूम बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास न तो कोई सीसीटीवी कैमरा है और न कोई ऐसा व्यक्ति मिला जिसने सुबह छह बजे किसी को आते-जाते देखा हो। पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा। एसडीओपी रोशन जैन का कहना है कि आरोपितों की सरगर्मी से तलाश जारी है। वह शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें- महिला का सिस्टम पर फूटा गुस्सा, एजेंसी के सामने खड़ा किया अपना ई-रिक्शा, डाला पेट्रोल, लगाई आग
दुष्कर्म करने के आरोपी वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। हालांकि पुलिस ने उनकी तलाश में खाक छान रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बालिका के माता-पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।