सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर गोदाम में छिपाकर रखा 4,825 लीटर अवैध डीजल जब्त, 32 ड्रमों में हो रहा था काला खेल
अवैध डीजल भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ थाना जावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,825 लीटर डीजल जब्त किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 03:18:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 03:18:57 PM (IST)
4,825 लीटर अवैध डीजल जब्तHighLights
- 4,825 लीटर अवैध डीजल जब्त
- एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
- 32 ड्रमों में भंडारण का खुलासा
नवदुनिया न्यूज, जावर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अवैध डीजल भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ थाना जावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,825 लीटर डीजल जब्त किया है। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उप निरीक्षक हेमंत पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर-भोपाल रोड स्थित जावर में एक टीन के गोदाम पर दबिश दी।
32 ड्रमों में मिला डीजल
गोदाम के शेड के अंदर छोटे-बड़े कुल 32 ड्रमों में अवैध रूप से डीजल का भंडारण किया गया था। पुलिस ने मौके से 4,825 लीटर डीजल बरामद किया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
मामले में पुलिस ने दीपसिंह पिता प्रहलाद सिंह परिहार (42) निवासी जरखी थाना सुंदर्शी जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं जुगल जायसवाल निवासी मालीपुरा आष्टा और यश जायसवाल निवासी आष्टा फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'अधिकार मृत्यु के साथ खत्म नहीं होते', मृतक अधिकारी के परिवार को मिलेगा प्रमोशन लाभ