नर्मदापुरम में नर्मदा ब्रिज से डेयरी संचालक ने लगाई छलांग, पत्थरों के बीच मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नर्मदा ब्रिज से एक युवक द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में हड ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 11:19:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 11:19:58 AM (IST)
नर्मदापुरम में नर्मदा ब्रिज से डेयरी संचालक ने लगाई छलांगHighLights
- नर्मदा पुल के नीचे लहूलुहान मिला युवक
- लावारिस खड़ी मिली बाइक और चप्पल
- डेयरी संचालक के रूप में हुई मृतक की पहचान
नवदुनिया न्यूज, बुधनी। नर्मदापुरम क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नर्मदा ब्रिज से एक युवक द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ब्रिज के नीचे पत्थरों और रेत के बीच युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर एक बाइक और चप्पल भी लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुद ही ब्रिज से छलांग लगाई।
डेरी संचालक था मृतक
मृतक की पहचान कैलाश चौहान के रूप में हुई है, जो नर्मदापुरम के आईटीआई रोड क्षेत्र का निवासी और पेशे से डेयरी संचालक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बुधनी और नर्मदापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला देहात थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।