सीहोर: बेटी किसी के साथ चली गई, तो दबंगों ने मदद करने के शक में युवक को र्निवस्त्र कर घुमाया और पीट-पीट कर किया बेहोश
सीहोर के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में लड़की के किसी के साथ किसी के साथ घर से चले जाने पर मदद के करने के शक में दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेहोश होत ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 07:52:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 08:30:35 AM (IST)
र्निवस्त्र बेहोशी की हालत में पड़ा युवकHighLights
- परिवार की लड़की किसी के साथ घर से कही चली गई
- दबंगों ने मदद करने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा
- आरोपियों ने पीड़ित को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर: जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पांगरी में खेत में पानी फेर रहे युवक को दबंग खेत से ही हाथ पैर बांध कर अपने साथ ले गए। युवक के साथ मारपीट कर र्निवस्त्र कर घुमाया और तब तक मारते रहे जब तक युवक बेहोश नही हो गया। बाद में पीड़ित युवक ने कस्बा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि आरोपितों के परिवार की लड़की किसी के साथ घर से कही चली गई है। आरोपियों को शक है कि पीड़ित अरविंद मीणा ने उस युवक की मदद की है। इसी शक के आधार पर आरोपियों ने पीड़ित युवक को निर्वस्त्र कर उसे बूरी तरह पीटा।
अचानक आए और हाथ-पांव बांधकर ले गए
पीड़ित अरविंद मीणा ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में गेहूं की फसल पर पानी फेर रहा था, इस दौरान वहां गौतम, घीसीलाल, भवानी पैदल आए। उन्होंने पीड़ित युवक को गालियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पांव बांध दिए। इस दौरान आरोपियों के एक साथी रोहन ने डंडे से उस पर हमला कर दिया।
पीट-पीटकर किया बेहोश
पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया। कार में पहले से पुरूषोत्तम के अन्य लोग मौजूद थे। जब उसने पूछा कि मुझे क्यों मार रहे हो, तो उसे आरोपी अपने साथ ब्रिजिशनगर कलारी चौराहा लेकर गए। वहां आरोपियों ने पीडित युवक के कपड़े उतरवाएं और उसके साथ मारपीट की। उसे मारते हुए निर्वस्त्र कर पीटा और सड़क पर पैदल घुमाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 'राजा' बनकर आवेश खान ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
पीड़ित ने बताया कि जब उसे होश आया, वह पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी में था। पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद उसे पुलिस बिलकिसगंज थाने लेकर पहुंची। थाने में पीड़ित युवक के पिता और भाई पहले से मौजूद थे।
अरविंद मीणा की शिकायत पर बिलकिसगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया। बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीना का कहना है कि उक्त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।