सीहोर में कार सवारों ने कट मारा, आगे रोककर बात की तो पैर में मारी गोली
आरोप है कि कार सवार युवकों ने डराने के उद्देश्य से अवैध 32 बोर पिस्टल निकाली और फायर कर दिया, जो मोटरसाइकिल सवार सचिन नायक पिता मोर सिंह 20 वर्ष निवास ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 06:08:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 06:11:41 PM (IST)
मोटरसाइकिल सवार घायल सचिन नायक।HighLights
- कार को उमरसिंघाई गांव में छोड़कर भागने लगे।
- पीड़ित को आष्टा सिविल अस्पताल से किया रेफर।
- आष्टा पुलिस ने 2 घंटे में तीन आरोपित को दबोचा।
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। इंदौर–भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास सोमवार दोपहर एक बाइक सवार को कार ने कट मार दिया, जिसको थोड़े आगे जाकर बाइक सवार ने रोका और चर्चा कर ही रहा था कि तभी एक युवा ने अवैध बंदूक से फायर कर दिया, जिससे पैर में गोली लगी।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। आष्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में तीनों आरोपियों को हथियार और कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, करीब 1.20 बजे काले रंग की महिंद्रा और मोटरसाइकिल के बीच क्रासिंग के दौरान हल्की टक्कर हो गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
![naidunia_image]()
आष्टा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित।
आरोप है कि कार सवार युवकों ने डराने के उद्देश्य से अवैध 32 बोर पिस्टल निकाली और फायर कर दिया, जो मोटरसाइकिल सवार सचिन नायक पिता मोर सिंह 20 वर्ष निवासी सेमनरी मेवाड़ा कालोनी आष्टा के पैर में जा लगी। घटना के बाद आरोपित कार को उमरसिंघाई गांव में छोड़कर भागने लगे।
सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रवीण चढ़ोकर और थाना प्रभारी गिरिश दुबे ने टीम बनाकर बेदाखेड़ी जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर शेवी खान उर्फ अमन (कोटा), शहनवाज उर्फ सोनू (कोटा) और विक्की (पाली) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितो से 32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और कार बरामद की गई। प्रकरण क्रमांक 71/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। राजस्थान में इनके आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।