सीहोर में दहला देने वाला डबल मर्डर, भतीजे-भतीजी की हत्या से भड़के ग्रामीण; आरोपी का घर फूंका
सीहोर के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में शुक्रवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 03:17:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 03:17:44 PM (IST)
ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंकाHighLights
- धर्मपुरी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव की स्थिति
- आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार आरोपित के घर में लगाई आग
- गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, आरोपित की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। सीहोर के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में शुक्रवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। अपने ही भतीजे और भतीजी की हत्या करने के आरोपित हरि सिंह मालवीय के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतल और कुलदीप की मौत की खबर फैलते ही गांव का माहौल गरमा गया। दोपहर बाद कुछ अज्ञात आक्रोशित लोगों ने आरोपित हरि सिंह मालवीय के सूने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते घर से धुआं उठने लगा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
गांव में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घटनास्थल और गांव के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
मुख्य आरोपित फरार
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित हरि सिंह मालवीय अभी फरार है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।