सीहोर में निकम्मे बेटे को टोका तो आधी रात में बुजुर्ग पिता की पीटकर कर दी हत्या, मां बोली- बेटा झगड़ा करता रहता था
मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के गंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 10:50:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 10:51:31 AM (IST)
बेटे को टोका तो आधी रात में बुजुर्ग पिता को मार डाला (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- देर से आने पर टोका तो पिता को उतारा मौत के घाट
- डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पुलिस जांच में जुटी
- पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। शहर के गंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से आधी रात को घर पहुंचने पर टोका तो विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र यादव का कहना है कि विवाद के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।
मां ने बताया लंबे समय से करता था विवाद
मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा कुछ काम नहीं करता है, पिछले करीब 10 वर्षों से परिवार में विवाद करता आ रहा था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था, उन्होंने कहा कि घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।