लाडली बहनों के लिए 'सुपर संडे', CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खाते में 1836 ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 07:59:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 08:01:30 AM (IST)
CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपयेHighLights
- मुख्यमंत्री डा यादव लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे 1836 करोड़ रुपये
- आष्टा में 184 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण
- सीहोर जिले की 2.40 लाख लाडली बहनों के खाते में आएंगे 35 करोड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले की 2,40,287 लाडली बहनों के खाते में 35 करोड़ 39 लाख 32 हजार 500 रुपये की लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री डा यादव 184 करोड़ 92 लाख रुपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का डीआईजी राजेश चंदेल, कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने MP सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों? अन्य राज्यों में स्थिति बेहतर
इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे, जनपद सीईओ अमित व्यास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। हर महीने मिलने वाली यह ₹1,500 की राशि न केवल महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर में भी सुधार ला रही है।