सिवनी में स्कूटी सवार महिला को तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, मौके पर ही मौत, शादी समारोह से लौट रही थी
कान्हीवाड़ा के उत्सव पैलेस के पास पीछे से आ रहे पाइप से लदे एक ओवरलोड छह चक्का ट्राला ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 01:02:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 01:02:47 PM (IST)
पुलिस द्वारा जब्त किया गया ट्राला। सौजन्य इंटरनेट मीडियाHighLights
- तेज गति बन गई मौत का कारण
- परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल
- स्वजन कर रहे कार्रवाई की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत उत्सव पैलेस के सामने बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राला ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही हृदयविदारक मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उनका एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल है।
अनुसुइया उइके अपने रिश्तेदार के साथ गई थीं
पुलिस ने बताया कि मटिया टोला निवासी अनुसुइया उइके अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही थीं।
ओवरलोड छह चक्का ट्राला ने चपेट में ले लिया
कान्हीवाड़ा के उत्सव पैलेस के पास पीछे से आ रहे पाइप से लदे एक ओवरलोड छह चक्का ट्राला ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
पहिए महिला के शरीर के ऊपर से गुजर गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके पहिए महिला के शरीर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनका शरीर बुरी तरह कुचल गया और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया
हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी पहुंचाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
परिवार व गांव में शोक का वातवरण
इस घटना से मृतिका के परिवार व गांव में शोक का वातवरण है। घटना की सूचना पर कान्हीवाड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
दुर्घटनाकारित ट्राले को जब्त कर लिया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित ट्राले को जब्त कर लिया है और आरोपित चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- नागपुर इलाज कराने जा रहे रीवा के दंपती को ट्रक ने कुचला, काफी दूर तक घसीटती चली गई महिला की मौत