सिवनी में जिंदगी और मौत की जंग हारा, पत्नी की मौत के 11 दिन बाद ही युवक ने तोड़ दिया दम
बर्रा निवासी यतेन्द्र नागले अपनी पत्नी जयश्री नागले व दो बच्चों के साथ 30 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे भीमगढ़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से बाइक से घर लौट ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 01:18:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 01:18:58 PM (IST)
दंपती की जीवित अवस्था की फोटो। फाइलHighLights
- आंधी के कारण सड़क तक फैली थी नरवाई की आग
- पत्नी जयश्री नागले व दो बच्चों के साथ झुलस गया था दंपती
- भीमगढ़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे
नईदुनिया न्यूज, छपारा । जिले के छपारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में 30 अप्रैल को नरवाई की आग झुलसने से महिला की हुई मौत के बाद उसके घायल पति ने उपचार के दौरान 11 मई को दम तोड़ दिया है।
शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे
ज्ञात हो कि बर्रा निवासी यतेन्द्र नागले अपनी पत्नी जयश्री नागले व दो बच्चों के साथ 30 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे भीमगढ़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे।
आंधी के कारण अचानक सड़क तक फैल गई आग
चमनपुरी व देवरीमाल सड़क किनारे जलाई गई नरवाई की आग तेज आंधी के कारण अचानक सड़क तक फैल गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।
ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटों में घिरे पति को बचाने के प्रयास में पत्नी जयश्री भी आग की चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जिला चिकित्सालय, नागपुर मेडिकल रेफर किया था
गंभीर हालत में दंपती को पहले जिला चिकित्सालय और बाद में नागपुर मेडिकल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान एक मई को जयश्री नागले की मौत हो गई थी।
दो दिन पहले नागपुर से जिला चिकित्सालय लाए थे
वहीं करीब 11 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद यतेन्द्र को दो दिन पहले नागपुर से सिवनी जिला चिकित्सालय लाया गया। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।
परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नरवाई जलाने की घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
यह भी पढ़ें- सिवनी में स्कूटी सवार महिला को तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, मौके पर ही मौत, शादी समारोह से लौट रही थी