• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी में कुएं से पानी निकाल रही युवती काई से फिसली, बेटी को बचाने कूदा पिता; दोनों की मौत

बारिश के कारण कुएं में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण डूबने से पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। दोनों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम व सन्नाटा पसर...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 05:20:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 05:20:24 PM (IST)
सिवनी में कुएं से पानी निकाल रही युवती काई से फिसली, बेटी को बचाने कूदा पिता; दोनों की मौत
कुएं में डूबे पिता-पुत्री के शव निकालने में लगा पुलिस बल व चेतना की जीवित अवस्‍था की फोटो। सौजन्य इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. सिवनी के कुरई थाना अंतर्गत खापा गांव की घटना
  2. पुलिस ने पिता-पुत्री का शव कुएं से बाहर निकाला
  3. लबालब भरे कुएं में हो गए सारे प्रयास असफल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के कुरई थाना अंतर्गत खापा गांव में शुक्रवार सुबह घर के पीछे स्थित कुएं से पानी निकालने के दौरान गिरी बेटी की चीख सुनकर उसे बचाने पिता ने कुएं में छलांग लगा दी। पिता ने बेटी के साथ खुद को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास असफल होने के कारण पिता-पुत्री की लबालब भरे कुएं के पानी में डूबने से मौत हो गई।

बरघाट एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा

सूचना पर बरघाट एसडीओपी ललित गठरे सहित कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम, एसआइ अजय जायसवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कई घंटों की मशक्कत के बाद कुएं में खटियां बांधकर डालने के बाद पिता-पुत्री के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।


यह है घटना

पुलिस के अनुसार खापा गांव में 4 सितंबर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे घर के ठीक पीछे बने कुएं से पानी निकालते समय मुंडेर पर जमी काई में पैर फिसलने से बीएससी की छात्रा चेतना पटले (20) कुएं में गिर गई। अपनी बेटी को कुएं में डूबता देख उसे बचाने पिता रोशनलाल पुत्र गेंदलाल पटले (50) ने तत्काल कुएं में छलांग लगा दी।

असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम व सन्नाटा

इस दौरान दोनों ने कुएं में लगे टिल्लू पंप का पाइप को पकड़कर बचने का प्रयास किया, लेकिन पाइप निकल जाने और बारिश के कारण कुएं में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण डूबने से पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। दोनों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम व सन्नाटा पसर गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए हैं। प्रथम दृष्टया कुएं की मुंडेर में लगी काई में पैर फिसलने के कारण युवती के गिरने पर उसे बचाने पिता भी कुएं में कूद गया। लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ललित गठरे, एसडीओपी बरघाट

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गोपी पान मसाला की फर्म 'सेठ प्रोडक्ट' पर DGCI का छापा, टैक्स चोरी की आशंका में जांच तेज