• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में 62 हाथियों ने बढ़ाई चिंता, सेल्फी का शौक पड़ सकता है भारी; वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को कई प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। हाल ही में करंट से हुई मौत के बाद विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 04:46:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 04:46:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में 62 हाथियों ने बढ़ाई चिंता, सेल्फी का शौक पड़ सकता है भारी; वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
जंगलों से निकलकर हाथी अब रिहायशी इलाकों और खेतों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. हाथी की मौत के बाद भी मूवमेंट थमा नहीं
  2. 37 हाथियों का दल बांधवगढ़ से आया
  3. 25 का झुंड ब्यौहारी में डेरा जमाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों और वन विभाग दोनों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक नर हाथी की मौत के बाद भी हाथियों का मूवमेंट थम नहीं रहा है।

दो झुंडों में विचरण कर रहे हैं हाथी

वन विभाग के अनुसार जिले में दो झुंडों में कुल 62 हाथी विचरण कर रहे हैं। 37 हाथियों का एक बड़ा दल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ओर से आया है, जबकि 25 हाथियों का दूसरा झुंड पश्चिम ब्यौहारी क्षेत्र में सक्रिय है।


कई गांवों में लगातार हाथियों की आवाजाही

अमझोर, जयसिंहनगर, लहरा, खरहरा, मड़ई, मैढ़की, जगमल, अनहरा और नादो सहित कई गांवों में लगातार हाथियों की आवाजाही देखी जा रही है। कहीं वे खेतों में घुसकर फसलें रौंद रहे हैं, तो कहीं कच्चे मकानों के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। जंगलों से निकलकर हाथी अब रिहायशी इलाकों और खेतों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

कई प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बंद

हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को कई प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। हाल ही में करंट से हुई मौत के बाद विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं

इधर एक नई परेशानी सामने आई है। कई लोग हाथियों के करीब जाकर मोबाइल से फोटो, वीडियो और सेल्फी ले रहे हैं। यह शौक जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं। वन विभाग की टीमें गांव-गांव मुनादी कर लोगों को रात में बाहर न निकलने और जंगल की ओर न जाने की समझाइश दे रही हैं।

उत्तर वन मंडलाधिकारी तरुणा वर्मा ने बताया कि 25 हाथियों का स्थानीय दल अमझोर क्षेत्र में है, जबकि 37 हाथियों का दल बांधवगढ़ से आया है। विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी और गश्त कर रही हैं। पपौंध क्षेत्र में फिलहाल हाथियों की मौजूदगी नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में न डालें।

यह भी पढ़ें- सवालों के घेरे में डिंडौरी-जबलपुर टू-लेन सड़क, लोक अदालत ने सुधार नहीं होने पर विभागीय जांच और लोकायुक्त जांच की दी चेतावनी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।