शहडोल में चौपाटी के पास चलती अर्टिगा कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचीं दो महिलाएं
संभागीय मुख्यालय शहडोल में रविवार रात करीब 11 बजे चौपाटी के सामने सरावगी पेट्रोल पंप के पास चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 09:27:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 09:27:55 AM (IST)
शहडोल में बड़ा कार हादसा नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में रविवार रात करीब 11 बजे चौपाटी के सामने सरावगी पेट्रोल पंप के पास चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दो महिलाएं बाल-बाल बचीं
गनीमत यह रही कि कार में सवार चालक और दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीसीएफ ऑफिस के पास आग लगने की सूचना प्रशासन को दी गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
हादसे में कोई जनहानि नहीं
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कार में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, यह कार एक ट्रैवल्स कंपनी की थी, जिसमें मनोज गुप्ता के परिवार के सदस्य सवार थे।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग कार में लगी सीएनजी किट के कारण लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
सीएनजी वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल
घटना के बाद क्षेत्र में सीएनजी वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग का कारण सीएनजी किट पाया जाता है, तो भविष्य में ऐसे वाहन खरीदने से पहले लोग अधिक सतर्कता बरतेंगे। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में फसलों और पशुओं पर एंटीबायोटिक्स का छिड़काव, इंसानों में 'रेजिस्टेंस' का बढ़ा खतरा