• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

रेलवे पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक सुविधा, घर के नजदीक ही जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

मंडल प्रशासन ने सभी पेंशनभोगियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ लें।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 12:23:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 12:23:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रेलवे पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक सुविधा, घर के नजदीक ही जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र
राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 चलाया जा रहा है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. रेलवे पेंशनभोगियों के लिए रेलवे बोर्ड की बड़ी सुविधा
  2. 10 प्रमुख स्टेशनों और मंडल कार्यालय में विशेष शिविर
  3. कार्यालयीन दिवसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। रेलवे पेंशनभोगियों के लिए रेलवे बोर्ड 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 चलाया जा रहा है।

मंडल कार्यालय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे

बिलासपुर मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों और मंडल कार्यालय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में 3 से 25 नवंबर तक ये शिविर आयोजित होंगे।

नजदीकी स्टेशन पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करें

बिलासपुर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पेंशन अनुभाग में सभी कार्यालयीन दिवसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दूर कार्यालयों तक जाना नहीं पड़ेगा

रेल प्रशासन के अनुसार इस पहल से रेलवे पेंशनर और पारिवारिक पेंशनभोगी अपने नजदीकी स्टेशन पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें दूर कार्यालयों तक जाना नहीं पड़ेगा और पेंशन में रुकावट नहीं आएगी।

कहां-कब लगेंगे शिविर

  • 3 नवंबर - अनूपपुर स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 4 नवंबर - पेंड्रारोड स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 11 नवंबर - ब्रजराज नगर, सीएसएम आफिस
  • 12 नवंबर - रायगढ़ स्टेशन, कम्युनिटी हाल
  • 13 नवंबर - चांपा स्टेशन, वीआईपी रूम
  • 18 नवंबर - करंजी स्टेशन, वेटिंग हाल
  • 19 नवंबर - कोरबा स्टेशन, एनईआई
  • 20 नवंबर - मनेंद्रगढ़ स्टेशन, सेक्शन पास कार्यालय
  • 23 नवंबर - उमरिया स्टेशन, सीएचआई कार्यालय
  • 25 नवंबर - शहडोल स्टेशन, सेक्शन पास कार्यालय

यह भी पढ़ें- वेटरनरी की यूजी सीट भरने के लिए पहली बार दोबारा जबलपुर बुलाए जाएंगे उम्मीदवार


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।