• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर गोल्डन आवर के भीतर करें 1930 पर काॅल

विद्यार्थियों को सोच.समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे ऑनलाइन फिट का संदेश देते हुए फर्जी काॅल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों, ओट...और पढ़ें

By Ravindra VaidyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 09:50:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 11:05:06 AM (IST)
ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर गोल्डन आवर के भीतर करें 1930 पर काॅल
बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते पुलिस अधिकारी । नईदुनिया

HighLights

  1. रेलवे स्कूल में चला विशेष साइबर सुरक्षा अभियान
  2. जागरूकता के लिए साइबर हेल्पलाइन की दी जानकारी
  3. रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों से संवाद भी किया

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। साइबर ठगी होने पर गोल्डन आवर के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें, जिससे कि इस अपराध से निपटा जा सके।

साइबर हेल्पलाइन के संबंध में बच्चों को जानकारी दी

यह बात पुलिस अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के रेलवे स्कूल में विशेष साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन कर साइबर हेल्पलाइन के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों से संवाद भी किया। जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षकों की भी सहभागिता रही।


सोच.समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे आनलाइन फिट

विद्यार्थियों को सोच समझकर करोगे क्लिक, तभी रहोगे ऑनलाइन फिट का संदेश देते हुए फर्जी काॅल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों, ओटीपी साझा करने तथा आनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार शासकीय रेल पुलिस थाना शहडोल द्वारा रेलवे स्कूल शहडोल में विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

पुलिस टीम ने बताया कि इंटरनेट मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें। अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कालेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा भी राज्यव्यापी सेल्फ क्लिक अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों, सामुदायिक केंद्रों तथा विद्यालयों और काॅलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही

कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर को झटका... डामर की कमी से थमी देश की दूसरी सबसे लंबी रिंग रोड की रफ्तार, अक्टूबर 2027 तक बढ़ा समय